टेक्नोलॉजीऑटोमोबाइल

200MP कैमरा और 6200mAh बैटरी के साथ आ सकता है Oppo Reno 15 Pro Mini, लॉन्च से पहले कीमत लीक

नई दिल्ली।
Oppo अपनी Reno 15 सीरीज़ में एक नया कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इस फोन को Oppo Reno 15 Pro Mini नाम से लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले ही इस डिवाइस की कीमत और फीचर्स को लेकर कई अहम जानकारियां लीक हो चुकी हैं, जिससे स्मार्टफोन बाजार में हलचल तेज हो गई है।

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Oppo Reno 15 Pro Mini को प्रीमियम मिड-रेंज सेगमेंट में उतारा जाएगा। टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप जैसी खूबियां चाहते हैं।

Oppo Reno 15 Pro
Oppo Reno 15 Pro

Reno 15 सीरीज़ के साथ हो सकता है लॉन्च

बताया जा रहा है कि Oppo Reno 15 Pro Mini को Reno 15 और Reno 15 Pro के साथ ही पेश किया जाएगा। लॉन्च के बाद यह स्मार्टफोन Flipkart, Amazon और Oppo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है।

Oppo Reno 15 Pro Mini की संभावित कीमत

लीक जानकारी के अनुसार, इस फोन की बॉक्स प्राइस 64,999 रुपये बताई जा रही है, जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मिलेगा। आमतौर पर बॉक्स प्राइस वास्तविक बिक्री कीमत से अधिक होती है, इसलिए माना जा रहा है कि इसकी शुरुआती कीमत करीब 59,999 रुपये हो सकती है।
लॉन्च ऑफर्स, बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज डील्स के तहत कीमत में और कटौती संभव है।

Oppo Reno 15 Pro Mini के संभावित फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.32 इंच AMOLED, 1.6mm अल्ट्रा-स्लिम बेज़ेल्स
  • स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो: 93% से अधिक
  • वजन व मोटाई: करीब 187 ग्राम, 7.99mm
  • प्रोटेक्शन: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8450
  • रैम/स्टोरेज: 12GB RAM, 512GB तक स्टोरेज
  • रियर कैमरा: 200MP मेन + 50MP अल्ट्रा-वाइड + 50MP टेलीफोटो
  • फ्रंट कैमरा: 50MP
  • बैटरी: 6200mAh
  • चार्जिंग: 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

Oppo का दावा है कि फोन के USB Type-C पोर्ट पर प्लैटिनम कोटिंग दी गई है, जिससे जंग और डैमेज का खतरा कम होगा।

लॉन्च को लेकर क्या है संकेत

हालांकि कंपनी ने अभी तक Oppo Reno 15 Pro Mini की आधिकारिक लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन जिस तरह से लगातार लीक सामने आ रहे हैं, उससे संकेत मिलते हैं कि भारत में इसका लॉन्च जल्द ही हो सकता है।

यह भी पढें : 2026 Kawasaki Ninja 1100SX भारत में लॉन्च: नई ब्लैक-गोल्ड लुक, वही दमदार परफॉर्मेंस