छत्तीसगढ़गौरेला - पेंड्रा - मरवाही जिला

CG : 18 से 20 जून तक आयोजित हो रहा तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविर …

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से वंचित पात्र परिवारों को मिलेगा लाभ

 गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के तहत 18 से 20 जून 2026 तक प्रत्येक राजस्व अनुविभाग स्तर पर तीन दिवसीय वृहद पंजीकरण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अभियान का उद्देश्य शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा पात्र हितग्राहियों का योजनाओं से संतृप्तिकरण सुनिश्चित करना है। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत आयोजित इन शिविरों में ऐसे पात्र परिवारों की पहचान की जाएगी जो अब तक योजना के लाभ से वंचित हैं। शिविरों में पात्र हितग्राहियों का पंजीयन, आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन तथा पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही आवास प्लस सर्वे सूची में छूटे हुए पात्र परिवारों की जानकारी भी संकलित की जाएगी। 

         शिविर स्थलों पर प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित सहायता काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां हितग्राहियों को योजना की पात्रता, स्वीकृति, किश्त भुगतान, जियो-टैगिंग, निर्माण प्रगति तथा अन्य प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। पंजीकरण शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु पात्र परिवारों का पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज का सत्यापन, अपूर्ण आवासों की समीक्षा कर हितग्राहियों को निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुकेश रावटे ने सभी जनपद पंचायतों को निर्देशित किया है कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र परिवारों की सहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभ से वंचित नहीं रहें।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें