
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : गायत्री शक्ति पीठ द्वारा सामूहिक श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा
राजनांदगांव, गायत्री शक्ति पीठ द्वारा इस वर्ष सर्व पितृ अमावस्या 21 सितंबर को एक विशेष सामूहिक श्राद्ध और तर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पवित्र अवसर पितृ पक्ष के समापन का प्रतीक है। इस दिन पितरों के प्रति श्रद्धा और सम्मान व्यक्त करने की परंपरा है।
शास्त्रों के अनुसार सर्व पितृ अमावस्या पर किया गया श्राद्ध और तर्पण सीधे दिवंगत पूर्वजों की आत्मा तक पहुंचता हैए जिससे उन्हें शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह उन सभी लोगों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो किन्हीं कारणों से अपने ज्ञात या अज्ञात पितरों का श्राद्ध और तर्पण नहीं कर पाए है। आयोजन गायत्री शक्तिपीठ में 21 सितंबर को सुबह 9 बजे से होगा।






