छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गुड़ाखू लाइन की चोरी का खुलासा, सिनेमा लाइन निवासी निकला आरोपी


राजनांदगांव। सिटी कोतवाली पुलिस ने नकबजनी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी गणेश राजपूत (36 वर्ष) निवासी कृष्णा टॉकिज सिनेमा लाइन, राजनांदगांव से चोरी गए करीब 65 हजार रुपये कीमत के चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।

सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से मिली सफलता


प्रार्थिया सपना गोलछा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गुड़ाखू लाइन स्थित उसकी दुकान से 1.65 लाख रुपये कीमत के चांदी के जेवर और नगदी चोरी हो गए। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और एएसपी राहुल देव शर्मा, सीएसपी वैशाली जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम की टीम ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की मदद से आरोपी को दबोचा। आरोपी ने अपने साथी राजेन्द्र राजपूत के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना कबूल किया। पुलिस अब फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi