छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : CM साय आज मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल…

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, 1 बजे मुख्यमंत्री निवास से दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के लिए रवाना होंगे. दोपहर 1:30 बजे मैत्री महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। डीडीयू से बीजेपी प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे। दोपहर 2:30 बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगे। 3:30 बजे मेडिकल कॉलेज के सभागार में जीएसटी 2.0 रिफॉर्म कार्यकम में शामिल होंगे।

जीएसटी में बदलाव को लेकर भाजपा का लगातार प्रदेश में अभियान चल रहा है। इस कड़ी में राजधानी रायपुर में मेडिकल कॉलेज के सभागार में एक सम्मेलन का आयोजन रविवार को दोपहर तीन बजे किया गया है. इसमें मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कामर्स के अध्यक्ष सतीश थौरानी करेंगे। विषय वक्ता किशोर बरड़िया रहेंगे। प्रदेश के संगठन महामंत्री पवन साय भी कार्यक्रम में रहेंगे।

रायपुर में रविवार को होने वाले संभागीय सम्मेलन में अति विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री टंकराम वर्मा, गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रुपकुमारी चौधरी, महापौर मीनल चौबे, विधायक अजय चंद्राकर, राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा, मोतीलाल साहू, संपत अग्रवाल, रोहित साहू, योगेश्वर सिंहा, इंद्रकुमार साहू और अनुज शर्मा के अलावा विशेष अतिथि प्रदेश भाजपा के महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, नवीन मार्कंडेय सहित निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्ष भी होंगे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.