DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : जगदलपुर के 30 परीक्षा केंद्रों में 12 अक्टूबर को होगी वार्ड ब्वाॅय एवं वार्ड आया की लिखित भर्ती परीक्षा

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा रविवार 12 अक्टूबर को आयोजित होने वाली वार्ड ब्वाॅय एवं वार्ड आया की लिखित भर्ती परीक्षा के लिए जगदलपुर में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें धरमपुरा नं 02 स्थित शासकीय काकतीय पीजी कॉलेज, धरमपुरा क्रमांक-03 स्थित झाड़ा सिराहा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, शांति नगर स्थित शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्र.1, शासकीय बहुउद्देशीय हायर सेकेंडरी स्कूल, राजेंद्र नगर वार्ड गीदम रोड स्थित सेजेस शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल क्र.2, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स कैंपस धरमपुरा स्थित स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, अग्रसेन चौक संजय मार्केट रोड स्थित स्वामी विवेकानंद शासकीय एक्सीलेंस इंग्लिश मीडियम स्कूल, रेलवे कालोनी स्थित स्वामी आत्मानंद एक्सीलेंस हिन्दी मीडियम शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, धरमपुरा-2 स्थित धरमू माहरा शासकीय महिला पॉलिटेक्निक, पथरागुड़ा लालबाग के पास स्थित भगत सिंह शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, चांदनी चौक सेंट जेवियर हाई स्कूल, लालबाग निर्मल हायर सेकण्डरी स्कूल, वेदमाता गायत्री शिक्षा महाविद्यालय कंगोली, गीदम रोड विद्या ज्योति हायर सेकण्डरी स्कूल, गीदम रोड परपा सूर्या काॅलेज, कुम्हरावण्ड शहीद गुण्डाधूर काॅलेज कृषि एवं अनुसंधान केंद्र, तहसील जगदलपुर के तितिरगांव शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, आसना स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गीदम रोड रोजेन्द्र नगरी वार्ड क्राईस्ट काॅलेज, विद्यापती एकेडमी हायर सेकेंडरी स्कूल, सक्सेस कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल जगदलपुर दीनदयाल उपाध्याय वार्ड, आड़ावाल शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, जगदलपुर मैत्रीसंघ विद्या निकेतन, पनारापारा शासकीय हाई स्कूल, आड़ावाल शासकीय आईटीआई, आड़ावाल हल्बा कचोरा आदेश्वर आकादमी, पोटानार शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल, जगदलपुर अंजुमन उर्दु-हिन्दी हायर सेकण्डरी स्कूल तथा बिलोरी शासकीय हायर सेकण्डरी स्कूल शामिल है। परीक्षा रविवार 12 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक आयोजित की जाएगी।
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए गेट पर मेटल डिटेक्टर से परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी। परीक्षार्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र और एक वैध पहचान पत्र लाना अनिवार्य है इंटरनेट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र के साथ एक सादे कागज पर दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो भी साथ लाना होगा। परीक्षार्थियों को हल्के रंग की टी-शर्ट या हाफ शर्ट और हल्के जूते या चप्पल पहनकर आना होगा। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण, जैसे बाली, झुमका आदि पहनना मना है। परीक्षा हॉल में घड़ी, पर्स, मोबाइल, बेल्ट, गॉगल्स (चश्मा), म्यूजिक या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और किसी भी संचार साधन को ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
        उक्त परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए डिप्टी कलेक्टर नंदनी साहू मोबाइल नंबर +91-78986-32929 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर +91-9827491253 को समन्वयक तथा शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. अनिल श्रीवास्तव मोबाइल नंबर +91-98274-91253 को सहायक समन्वयक नियुक्त किया गया है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.