
राजनांदगांव: 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का होगा आयोजन, विभिन्न कार्यक्रम होंगे आयोजित
राजनांदगांव जिले में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह मनाया जा रहा हैं,जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनांदगांव में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल और उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने जानकारी दी,जिसमें प्रदेश भर में सहकारिता सप्ताह का आयोजन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
प्रदेश भर में 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा हैं,इस दौरान किसानों सहकारी समितियों और आम नागरिकों को केंद्र में रखकर जिला और राज्य स्तर पर विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस दौरान किसानों को जागरूकता के साथ ही विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे,जिनमें उन्हें शासन की योजनाओं से संबंधित जानकारियां उपलब्ध कारण जाएगी और तिथि वार अलग-अलग जिला ब्लाक और राज्य स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे और सहकारिता से जुड़े विभिन्न विषयों पर किसने और आम नागरिकों को जागरूक किया जाएगा,कार्यक्रम में लाखों लोग लाभान्वित होंगे,इसको लेकर प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गई,इस दौरान बड़ी संख्या में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पदाधिकारी और सदस्य इस दौरान मौजूद रहे।



