
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव में सड़क हादसा: व्यापारी हरि खंडेलवाल को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, बुरी तरह घायल
राजनांदगांव। शहर के कैलाश नगर निवासी व्यापारी हरि खंडेलवाल रविवार की रात नौ बजे के लगभग अपने काम से कहीं जा रहे थे, तभी में भरका पारा तालाब के पास एक तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनके स्कूटर को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में हरि खंडेलवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि अजय खंडेलवाल उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है।
सूत्रों के अनुसार, गाडी डोंगरगांव क्षेत्र के किसी टावरी की बतायी जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
समाचार लिखे जाने तक घायल हरि खंडेलवाल का इलाज जारी था, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।


