छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : सरकारी और निजी स्कूलों में पुस्तकों का वितरण होगा ठप

पैरेंट्स एसोसिएशन ने मुयमंत्री से की हस्तक्षेप करने की रखी मांग

राजनांदगांव . शासन की ओर से पाठ पुस्तक निगम द्वारा शहर में संचालित डिपो को बंद करने का निर्णय लेने संबंधी जानकारी सामने आई है। छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष क्रिष्टोफर पॉल ने प्रदेश के मुयमंत्री को पत्र लिखकर डिपो को यथावत संचालित करने की मांग रखी है।

एसोसिएशन ने डिपो को बंद किए जाने के निर्णय पर आपत्ति जताई है। एसोसिएशन ने इसे विद्यार्थियों के हित में अनुचित बताते हुए इसे यथावत संचालित रखने की मांग की है। पॉल ने बताया है कि शहर में संचालित डिपो से 652 संकुलों को लगभग 22 लाख सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। 615 हाई स्कूलों को लगभग 80 हजार सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। 826 प्राइवेट स्कूलों पांच लाख और 101 आत्मांनद स्कूलों को लगभग 90 हजार सरकारी पुस्तकें प्रतिवर्ष दिया जाता है। डिपो बंद होने से इन पुस्तकों का वितरण प्रभावित होगा।

एक ही एजेंसी से सभी कार्य कराने की तैयारी

सूत्रों से मिल रही जानकारी अनुसार वर्तमान समय में कागज सप्लाई, छपाई और वितरण की जिमेदारी अलग-अलग एजेंसी, संस्था या विभाग को होती है, लेकिन इसे शासन की ओर से एक ही एजेंसी को देने की तैयारी की जा रही है। ताकि समय पर प्रदेशभर के सरकारी व निजी स्कूलों में पाठ-पुस्तक की सामग्री पहुंच सके। शासन इस तरह की कार्ययोजना तैयार कर रही है, तो ऐसे में संभवत: डिपो बंद की जा सकती है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.