छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: लॉज के सामने मिली अज्ञात युवक की लाश

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के एक लॉज के सामने एक अज्ञात युवक मृत अवस्था में मिला। मृतक पुरूष नीला रंग का फुलशर्ट और काला रंग का लोवर पहना है। मृतक के शव को सुरक्षित मरच्युरी अस्पताल में रखा गया है। बताया गया कि अज्ञात मृतक की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष होगी।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी कमलेश ने 22 अक्टूबर को डोंगरगढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शुभम लॉज दो दिन से बंद है। लॉज के सामने एक अज्ञात व्यक्ति पड़ा है, जो उठ नहीं रहा तथा अज्ञात व्यक्ति को उठाने के लिए पानी छिडक़कर देखा, तब भी वह नहीं उठ रहा था। जिसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद लॉज का सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया तो वह व्यक्ति दोपहर 11 बजे आकर शुभम लॉज के पास लेटा है, जो रात्रि लगभग 7 बजे तक हरकत कर रहा था एवं हाथ-पैर हिला रहा था।

अज्ञात मृतक नीला रंग का फुलशर्ट व काला रंग का लोवर पहना है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग क्रमांक 108/2025 धारा- 194 बीएनएसएस कायम कर जांच कार्रवाई में लिया गया है। अज्ञात मृतक के शव को मरच्युरी अस्पताल में रखा गया है।

Related Articles

Back to top button