
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : 2 नवम्बर को राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा…
राजनांदगांव, राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्टेट हाई स्कूल में 2 नवम्बर को राज्योत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रमोंए विभागीय प्रदर्शनी और शासकीय योजनाओं के स्टॉल लगाए जाएंगे।
शाम 6 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगीए जिसमें सुप्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी लोक गायिका आरू साहू अपनी सुमधुर आवाज से महफिल को सजाएंगी।
उनके गीतों पर दर्शक झूम उठेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों पर आधारित स्टॉल लगाए जाएंगे जिससे आम जनता को इन योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी।



