छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : जिले के अधिकारी-कर्मचारियों ने ली राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने की शपथ…

कलेक्टर मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर के अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई शपथ


बालोद । देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के 150वीं जन्मदिवस पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय संस्थानों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ ली। इसके अंतर्गत आज कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में सुबह 10.30 बजे अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इस दौरान अधिकारी-कर्मचारियों ने अपने देश के आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया। इसके अलावा अधिकारी-कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने और अपने देश वासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भरसक प्रयत्न करने की शपथ ली। संयुक्त जिला कार्यालय परिसर में आयोजित शपथ कार्यक्रम के दौरान अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, अजय किशोर लकरा एवं संयुक्त कलेक्टर मधुहर्ष सहित जिला जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, उप संचालक सहकारी संस्थाएं आरके राठिया एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी समीर पाण्डेय, जिला खाद्य अधिकारी तुलसी राम ठाकुर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

आज राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राष्ट्र के एकीकरण एवं राष्ट्र के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के बहुमूल्य योगदानों का उल्लेख करते हुए उन्हें सादर नमन किया। इस दौरान बालोद जिले के सभी शासकीय संस्थानों एवं कार्यालयों में शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यालय प्रमुखों के द्वारा अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलाई।

इसके अंतर्गत आज मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जेएल उइके तथा कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यपालन अभियंता पूर्णिमा चंद्रा ने अनुविभागीय अधिकारी राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी अनिल छारी ने तथा जनपद पंचायत कार्यालय डौण्डीलोहारा में मुख्य कार्यपालन अधिकारी डीडी मण्डले ने अपने अधीनस्थ अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.