
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : डोंगरगांव पुलिस ने गुंडा-बदमाशों पर कसा शिकंजा, चार आरोपी जेल भेजे गए…
राजनांदगांव . डोंगरगांव पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुंडा-बदमाशों पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में टीम ने लगातार गश्त और पेट्रोलिंग करते हुए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जार रही है।
अभियान के तहत थाना क्षेत्र के बदमाशों को थाना बुलाकर समझाइस दी गई और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस ने अनावेदक रामचंद निषाद (राजा खुज्जी), धनीराम साहू, खमेश्वर साहू (दोनों निवासी आतरगांव) तथा विद्यासागर देशलहरे (कोनारी) के विरुद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत ईस्तगासा तैयार कर एसडीएम न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।



