छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया…

राजनांदगांव, दिग्विजय स्टेडियम में गुरु दी संग वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित सिख धर्म के नौवें गुरु ‘हिन्द दी चादर’ गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर तीन हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने एक साथ गुरुवाणी का सामूहिक पाठ िकया। इस अवसर पर गुरु के बलिदान, त्याग व धर्म रक्षा के अमर संदेश को नमन किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह मौजूद रहे। उन्होंने गुरु तेग बहादुर को याद करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। साथ ही स्कूली छात्र-छात्राओं ने गुरु तेग बहादुर के बलिदान व त्याग की गाथा भी सुनी। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने गुरुवाणी सलोक महला 9वां के सामूहिक पठन में शामिल होकर गुरु जी के बलिदान, त्याग और धर्म रक्षा के अमर संदेश को नमन किया। इस अवसर पर जिले भर से श्रद्धालु दिग्विजय स्टेडियम पहुंचे थे। राजनांदगांव के अलावा डोंगरगढ़ व अन्य ब्लॉकों से भी भक्तों की मौजूदगी रही। पहली बार यह आयोजन राजनांदगांव में किया गया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, समाजसेवी बलदेव सिंह भाटिया, पद्मश्री पुखराज बाफना, डायरेक्टर एबीस ग्रुप बहादुर अली आदि उप​स्थित थे।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि 9वें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर जी महान योद्धा, आध्यात्मिक व्यक्तित्व, मातृभूमि को समर्पित थे, जिनके कारण उन्हें हिन्द दी चादर कहा जाता है। ऐसे व्यक्तित्व को मैं नमन करता हूं, प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि आज के इस आयोजन ने स्टेट के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड में कीर्तिमान स्थापित करते हुए राजनांदगांव जिला को गौरवान्वित किया है। गुरुजी संगत वेलफेयर सोसाइटी के पदाधिकारियों, श्रद्धालु एवं राजनांदगांव के नागरिकों को बहुत बधाई। यह मेरे लिए गौरवशाली क्षण है और इस आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.