
Rajnandgaon : शहर में पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त चलाया गया…
राजनांदगांव, पुलिस की टीम ने शहर के अलग.अलग हिस्सों में कॉम्बिंग गश्त चलाया। इस दौरान आदतन बदमाश निगरानी बदमाश और आपराधिक घटनाओं में शामिल रहने वालों की चेकी। वहीं कुछ फरार वारंटियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। एएसपी राहुल देव शर्मा ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी है।
इसी के तहत शनिवार.रविवार दरमियानी रात शहर के लखोली अटल आवास बैगापारा स्टेशनपारा सोलह खोली नंदई चौक सहित अन्य संवेदनशील इलाकों में चाकूबाज गुंडा.बदमाश निगरानी बदमाश शराब तस्कर एवं बार.बार अपराध करने वाले व्यक्तियों की सघन जांच की गई। इस दौरान 40 से अधिक लोगों की चेकिंग पुलिस जवानों की है। 7 संदिग्ध व्यक्तियों को राउंडअपए 5 पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई और 2 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। सभी को अपराधों से दूर रहने की चेतावनी दी गई है।


