
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
CG : उपजोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बड़े धूमधाम से हुआ…
खैरागढ़, ग्राम अवेली में आयोजित दो दिवसीय उपजोन स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बड़े धूमधाम से हुआ। इस प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुय अतिथि के रूप में जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा और अध्यक्षता क्षेत्रीय जनपद सदस्य खेमराज जैन ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी उत्कृष्टता हासिल करने से शारीरिक क्षमता में वृद्धि होती है। उन्होंने उन छात्रों को भी प्रेरित किया जो प्रतियोगिता में जीत नहीं हासिल कर पाए, उन्हें अगली बार बेहतर मेहनत करने और भरसक प्रयास करने की सलाह दी।


