DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : बलौदाबाजार जिले के प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

किसानों से लिया फीडबैक, अधिकारियों को दिए जरुरी निर्देश

अटल सुविधा केन्द्र  का किया उद्घाटन

रायपुर,

बलौदाबाजार जिले के प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण
बलौदाबाजार जिले के प्रभारी सचिव ने धान खरीदी केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

स्कूल शिक्षा एवं बलौदा बाजार जिले के प्रभारी सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने सोमवार को जिला प्रवास के दौरान धान उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होने उपार्जन केन्द्र मे धान बेचने आए किसानों से चर्चा की और  समस्या एवं सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियो को निर्देशित किया कि धान बेचने मे किसानों को कोई दिक्कत न हो तथा केन्द्र मे मूलभूत सुविधा उपलब्ध हो।

प्रभारी सचिव ने पहले पलारी मण्डी का निरीक्षण किया जहां धान बेचने आए ग्राम पहन्दा के  किसान राजेंद्र कुमार  वर्मा से धान बेचने एवं टोकन के सम्बन्ध मे पूछताछ की। किसान ने बताया कि एप्प के माध्यम से टोकन कटाया है। टोकन लेने मे कोई दिक्क़त नहीं हुईं बल्कि घर बैठे हो जा रहा है। उन्होने बताया कि 33 क्विंटल धान बेचने लाए है और सुगमता से धान की बिक्री हो गई।  प्रभारी सचिव ने समिति प्रबंधक एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिये। पलारी समिति अंतर्गत पलारी एवं पहन्दा के किसानो का पंजीयन किया है जिसमें कुल 920 किसान पंजीकृत है। 17 नवम्बर के लिए 6 किसानो का टोकन कटा है जिससे 440 क्विंटल धान की खरीदी होगी।

इसके पश्चात प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्र अमेरा का निरीक्षण किया। अमेरा उपार्जन केन्द्र मे नए केन्द्र प्रभारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे। उन्होंने धान खरीदी प्रक्रिया के बारे मे पूछताछ कर जानकारी ली। नए समिति प्रबंधको एवं ऑपरेटरों को प्रशिक्षण देने एवं उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।  प्रभारी सचिव ने उपार्जन केन्द्र मे धान बेचने आए केसला के किसान महेन्द्र से  धान बेचने को लेकर फीडबैक लिया। किसान ने बताया कि एप्प से टोकन लिया है  और 44 क्विंटल धान बेचने लाए हैं। प्रभारी सचिव ने किसान से एप्प के माध्यम से टोकन लेने की प्रक्रिया भी पूछी। इस दौरान उन्होंने धान की नमी, डिजिटल तौल मशीन, बरदाने, हमाल सहित अन्य व्यवस्थाओ का जायजा लिया और किसानों से कहा कि किसानों को धान बेचने मे कोई दिक्कत न हो इसके लिए प्रशासन पूरी व्यवस्था कर रही है। अमेरा समिति मे 1393 किसान पंजीकृत है। 17 नवम्बर को 4 किसानों का टोकन कटा है जिससे 164.40 क्विंटल धान खरीदी होगी।

प्रभारी सचिव परदेशी ने इसके पश्चात ग्राम छेरकापुर मे  स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ नव निर्मित भवन मे अटल सुविधा केन्द्र का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र संचालक से केन्द्र मे  उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली वहीं उपस्थित समूह की महिलाओं से आजीविका गतिविधियों के सम्बन्ध मे पूछताछ करते हुए बेहतर कार्य करने प्रोत्साहित किया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.