
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : राष्ट्रीय संघ के स्वयंसेवक अब घर-घर जाकर संघ के कार्यों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं…
डोंगरगांव . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में चल रहे वृहद गृह संपर्क अभियान के तहत संघ के स्वयंसेवक अब घर-घर जाकर संघ के कार्यों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। हाल ही में इस अभियान की शुरुआत नगर के वार्ड 2 और किलापारा में की गई, जहां स्वयंसेवकों ने नागरिकों से संपर्क किया।
इस दौरान खंड संघचालक दिग्विजय शांडिल्य, नगर पंचायत अध्यक्ष अंजू त्रिपाठी, और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। अभियान में संघ के सौ वर्षों की यात्रा, उसकी कार्य पद्धति और राष्ट्र के लिए संघ के योगदान पर चर्चा की गई। स्वयंसेवक घर-घर जाकर भारत माता का तैलचित्र और संघ से संबंधित साहित्य वितरित कर रहे हैं। इस अभियान से संघ अपने समाज-संवर्धन कार्यों को और भी मजबूत बना रहा है।


