छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारी ने आज के कार्यक्रम से किया किनारा, पार्टी ग्रुपों में विरोध के स्वर तेज

राजनांदगांव। कांग्रेस संगठन में अंदरूनी असंतोष एक बार फिर सतह पर आ गया है। जानकारी के अनुसार राजनांदगांव के एक निर्वाचित कांग्रेस पदाधिकारी ने आज आयोजित कार्यक्रम से दूरी बना ली, जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के सोशल मीडिया ग्रुपों में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, पदाधिकारी के कार्यक्रम में शामिल न होने को लेकर कई गंभीर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। पार्टी के सक्रिय सदस्यों का दावा है कि यह घटना संगठनात्मक अनुशासन पर सवाल खड़ा करती है। वहीं कुछ सदस्यों ने पदाधिकारी के रवैये को “पार्टी विरोधी गतिविधि” बताते हुए कार्रवाई की मांग भी शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में उनकी अनुपस्थिति को लेकर ग्रुपों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं, जहां कई नेताओं ने इसे कांग्रेस की एकता और टीमवर्क के लिए नुकसानदायक बताया है। हालांकि पदाधिकारी की ओर से अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मामले को गंभीरता से लेते हुए उच्च स्तर पर चर्चा की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।