छत्तीसगढ़बिलासपुर जिला

CG : कारोबारी का बेटा 12 दिनों से हुआ लापता…

बिलासपुर। कक्षा दसवीं का छात्र पिछले 12 दिनों से लापता है। बीते 15 नवंबर को विनय नायक (17) घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, जिसके बाद वो घर नहीं लौटा। उसका मोबाइल बंद है और स्कूटी रेलवे स्टेशन के पास मिला है।

घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है। घबराए परिजन उसकी तलाश में भटक रहे हैं। थाने में शिकायत के इतने दिनों बाद भी जब बेटा नहीं मिला तो परिजन SP ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह से अपने बच्चे को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है। परिजन का आरोप है कि पुलिस उसकी तलाश नहीं कर रही है। तोरवा के पावर हाउस चौक के पास रहने वाले महेश नायक कारोबारी है।

वो बारदाना खरीदी-बिक्री का काम करते हैं। उनका बेटा विनय नायक (17) लालखदान स्थित होलीक्रास स्कूल में दसवीं कक्षा का छात्र है। बीते 15 नवंबर को स्कूल में पैरेंट्स टीचर मीटिंग थी, जिसमें शामिल होने के लिए महेश स्कूल गए थे। इस दौरान उनका बेटा विजय भी सुबह 9 बजे स्कूल जाने के लिए निकला था। लेकिन, वो स्कूल ही नहीं पहुंचा। जब वो स्कूल नहीं पहुंचा, तब उसके पिता महेश ने उसके मोबाइल पर सुबह 9.45 बजे कॉल किया। पिता से आखिरी बार बात करने के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन उसकी तलाश में भटकते रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button