छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: गौरव पथ पर मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

बसंतपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने शराब पीने के लिए पैसे मांगकर एक युवक से मारपीट करने वाले तीन फरार आरोपियों को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

मामला 30 नवंबर 2025 का है, जब प्रार्थी अपने घर से बाजार जा रहा था। गौरव पथ के पास मोटरसाइकिल में सवार तीन युवक उसके पास पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगे। पैसा देने से इंकार करने पर आरोपियों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अपराध क्रमांक 573/25 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। प्रार्थी का मुलाहिजा भी कराया गया।

यह भी पढे : राजनांदगांव पासिंग फॉर्च्यूनर ने साइकिल सवार बच्चों को रौंदा, एक की मौत, खौफनाक वीडियो आया सामने, देखें वीडियो

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देश पर आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों—

  1. विजय लहरे (19 वर्ष), निवासी कौरिनभाठा
  2. पिंटू मरकाम (28 वर्ष), निवासी बसंतपुर
  3. विजय भारती (28 वर्ष), निवासी कौरिनभाठा
    को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

यह भी पढे : Rajnandgaon: वर्धमान कृषि केंद्र ने दिया धोखा: खराब हार्वेस्टर बेचकर किसान से 3.20 लाख ठगे, थाने में शिकायत

कार्रवाई में सउनि गोवर्धन देशमुख, प्र0आर0 दीपक जायसवाल, आरक्षक जामिन्द्र वर्मा, प्रवीण मेश्राम, कुश बघेल तथा आशीष मानिकपुरी की सराहनीय भूमिका रही।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi