
Rajnandgaon: गुम हुए मोबाइल पाकर खिले चेहरे, डेढ़ लाख रुपये के फोन बरामद कर पुलिस ने असली मालिकों को लौटाई खुशी…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने गुम हुए मोबाइलों की पतासाजी में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए विभिन्न कंपनियों के कुल 15 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये, बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को वापस सौंप दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू ने दिनांक 03 दिसंबर 2025 को थाने में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी प्रार्थीगणों को उनके मोबाइल सुपुर्द किए। मोबाइल मिलने पर प्रार्थीगणों ने जिला पुलिस और थाना स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की इस पहल की सराहना की।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी को कोई गुम मोबाइल मिले तो उसका उपयोग न करते हुए निकटतम थाना में जमा करें, ताकि वास्तविक मालिक को उसका मोबाइल वापस मिल सके।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, एवं श्री पुष्पेंद्र नायक के निर्देशन में की गई। गुम मोबाइल खोज अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस लगातार कार्य कर रही है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
मोबाइल बरामदगी में सीसीटीएनएस आरक्षक भवानी थनापति एवं आरक्षक भुनेश्वर जायसी की सराहनीय भूमिका रही।
यह भी पढे: Rajnandgaon : शराब के नशे में शांति भंग करने वाला आरोपी गिरफ्तार…






