छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: बीयर पिलाने के बहाने बुलाकर की पिटाई, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और एक्टिवा जब्त

लखोली में देर रात मारपीट का मामला

राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने मारपीट एवं बलवा के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक एक्टिवा मोटर सायकल, बांस का डंडा, धारदार चाकू एवं लोहे का रॉड भी जब्त किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 15 दिसंबर 2025 की रात्रि प्रार्थी ने थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई राहुल बैरागी अपने साथी चिंटू रजक के साथ भोला दुकान के सामने बैठा था। इसी दौरान पीयूष बाघमारे एक्टिवा से पहुंचा और दोनों को बीयर पिलाने के बहाने अपने साथ राजदूत बार ले गया। बीयर खरीदने के बाद तीनों सनसिटी रोड स्थित हसन कबाड़ी दुकान के पीछे बैठे, जहां पीयूष बाघमारे ने फोन कर अपने अन्य साथियों को बुला लिया।

इसके बाद पीयूष बाघमारे और उसके साथियों ने मां-बहन की अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों, बांस के डंडे, लोहे के रॉड एवं धारदार हथियार से राहुल बैरागी और चिंटू रजक के साथ मारपीट की। मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 764/25 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

यह भी पढे : CGPSC परीक्षा 2025 बड़ा अपडेट! 18 विभागों में अब 239 पदों पर होगी भर्ती, इस तारीख तक कर सकेंगे आवेदन

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 7 आरोपियों को घेराबंदी कर हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद घटना में प्रयुक्त एक्टिवा (CG 09 JP 6859), चाकू, बांस का डंडा और लोहे का रॉड जब्त किया गया।

दिनांक 16 दिसंबर 2025 को सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उन्हें जिला जेल राजनांदगांव भेज दिया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, प्रधान आरक्षक शंभूनाथ द्विवेदी एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

नाम पता आरोपियान- 01. देवेन्द्र साहू पिता अलख राम साहू उम्र 28 वर्ष साकिन दुर्गा चौक लखोली जिला राजनांदगांव 02. पीयुष बाघमारे पिता सुनील बाघमारे उम्र 21 वर्ष साकिन विकास नगर लखोली जिला राजनांदगांव 03. मनीष मरकाम पिता स्व0 प्रहलाद मरकाम उम्र 22 वर्ष साकिन राहुल नगर लखोली जिला राजनांदगांव 04. लोकेश ढीमर पिता राजेन्द्र ढीमर उम्र 32 वर्ष साकिन राहुल नगर लखोली जिला राजनांदगांव 05. यशवंत यादव पिता स्व0 संतराम यादव उम्र 27 वर्ष साकिन राहुल नगर लखोली जिला राजनांदगांव 06. दीपेश ढीमर पिता शिवप्रसाद ढीमर उम्र 24 वर्ष साकिन पुराना गंज चौक जिला राजनांदगांव 07. छगन साहू पिता चेतन लाल साहू उम्र 30 वर्ष साकिन संजय नगर लखोली जिला राजनांदगांव