DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़महासमुन्द जिला

CG : झारमुड़ा धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी

अभी तक 128 किसानों से 8516 क्विंटल धान की खरीदी

महासमुंद, झारमुड़ा धान उपार्जन केन्द्र में अभी तक 128 किसानों का 8516.40 क्विंटल राशि 20175351.60 रुपए का धान खरीदा गया है। धान बेचने हेतु 100 किसान शेष हैं। जिससे धान खरीदी निर्धारित अवधि तक पूर्ण कर लिया जाएगा। उपार्जन केन्द्र में प्रति बोरा 40.800 किग्रा. धान लिया जा रहा है। हमालों की पर्याप्त व्यवस्था है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है। समिति प्रबंधक ने बताया कि यह किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनके बैठने एवं पेयजल की व्यवस्था की गई है। शासन के निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। यहां समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है तथा मार्गदर्शन के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 

Related Articles

Back to top button