
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : दो दिवसीय राम कथा महोत्सव का आयोजन किया…
राजनांदगांव, सुकुल दैहान के समीपस्थ ग्राम खैरा में 24 एवं 25 दिसंबर को दो दिवसीय राम कथा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
कथा वाचिका दीदी मां मंदाकिनी श्री राम किंकर (अयोध्या) होंगी। राम कथा महोत्सव में सत्संग गंगा मानस परिवार रेवाडीह, जय गजानंद मानस परिवार आरी कोनारी (डोंगरगांव), नव दुर्गा मानस परिवार आमगांव (छुरिया), मोती के दीप मानस परिवार चिद्दो (डोंगरगढ़), बजरंग मानस परिवार हरदुवा ,तुलसी मानस परिवार रातपायली (डोंगरगांव) एवं शिवभक्त मानस परिवार सलीहाटोला (महराष्ट्र) की मंडली मानस गान की प्रस्तुति देंगी। आयोजन समिति के दीपक सिन्हा ने बताया कि दैनिक प्रार्थना सुबह 9 से 11 बजे तक, मानस गान दोपहर 11 बजे से शाम 5 बजे तक, भक्ति संगीत शाम 5 बजे से 6 बजे तक एवं राम कथा शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगी।





