
Friday New Releases: क्रिसमस वीकेंड पर OTT और थिएटर्स में आई नई फिल्में और वेब सीरीज की पूरी लिस्ट
क्रिसमस आते ही नए साल तक की लंबी छुट्टियों का माहौल बन चुका है। अगर इस फेस्टिव सीजन में आप कहीं घूमने का प्लान नहीं बना पाए हैं, तो बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस शुक्रवार थिएटर्स और OTT प्लेटफॉर्म्स पर ऐसी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जो आपकी छुट्टियों को पूरा एंटरटेनमेंट से भर देंगी।
रोमांस, थ्रिलर, एक्शन, ड्रामा और डॉक्यूमेंट्री, हर जॉनर के लिए कुछ न कुछ खास मौजूद है। चलिए बिना देरी किए जानते हैं Friday New Releases की पूरी और अपडेटेड लिस्ट
एक दीवाने की दीवानियत (Ek Deewane Ki Deewaniyat)
दीवाली पर थिएटर्स में रिलीज होने के बाद अब यह रोमांटिक थ्रिलर OTT पर दस्तक देने के लिए तैयार है। हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर इस फिल्म की कहानी एक पॉलिटिशियन के जुनूनी प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है।
रिजेक्शन मिलने के बाद उसका जुनून खतरनाक मोड़ ले लेता है और वह एक एक्टर की जिंदगी बर्बाद करने पर उतर आता है। इमोशन और थ्रिल पसंद करने वालों के लिए यह फिल्म अच्छा ऑप्शन है।
रिलीज डेट: 26 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: OTT
जॉनर: रोमांटिक थ्रिलर
स्ट्रेंजर थिंग्स 5 वॉल्यूम 2 (Stranger Things Season 5 Volume 2)
नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज Stranger Things अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर बढ़ रही है। वॉल्यूम 2 में कहानी और भी ज्यादा डार्क और इंटेंस हो जाती है।
वेकना बच्चों को किडनैप कर हॉकिन्स गैंग को अपसाइड डाउन के रहस्यों से रूबरू कराता है। जैसे-जैसे सीरीज आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे यह सवाल भी उठता है कि असली विलेन कौन है?
रिलीज डेट: 26 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: Netflix
जॉनर: Sci-Fi, Supernatural Thriller
तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri)
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की यह फ्रेश रोमांटिक कॉमेडी क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
करण श्रीकांत शर्मा द्वारा लिखी और समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म हल्के-फुल्के रोमांस और फन से भरपूर है। अगर आप फैमिली या दोस्तों के साथ थिएटर में एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यह फिल्म बढ़िया चॉइस हो सकती है।
रिलीज डेट: 25 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: थिएटर्स
जॉनर: रोमांटिक कॉमेडी
रिवॉल्वर रीटा (Revolver Rita)
यह एक तमिल एक्शन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी पुडुचेरी में रहने वाली एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है।
उसकी नॉर्मल लाइफ तब पूरी तरह बदल जाती है, जब उसके घर में गलती से एक गैंगस्टर मारा जाता है। इसके बाद शुरू होती है कॉमेडी, एक्शन और अजीब हालातों की दिलचस्प कहानी।
रिलीज डेट: 26 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: Netflix
जॉनर: Action Comedy
आंध्रा किंग तालुका (Andhra King Taluka)
यह तेलुगु ड्रामा फिल्म एक सच्चे फैन की कहानी दिखाती है। सागर नाम का लड़का सुपरस्टार सूर्या कुमार का जबरदस्त फैन होता है।
सूर्या कुमार की 100वीं फिल्म आर्थिक दिक्कतों के कारण अटक जाती है और उसे पूरा करने के लिए 3 करोड़ रुपये चाहिए। अब सवाल ये है कि एक आम फैन अपने फेवरेट स्टार के लिए क्या-क्या कर सकता है?
रिलीज डेट: 25 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: Netflix
जॉनर: Drama
हैप्पी एंड यू नो इट (Happy and You Know It)
पेनी लेन द्वारा निर्देशित यह 2025 की डॉक्यूमेंट्री फिल्म बच्चों के संगीत की दुनिया को करीब से दिखाती है।
फिल्म यह बताती है कि कैची मेलोडीज, आर्टिस्ट्स और म्यूजिक कैसे AI से भरी इस डिजिटल दुनिया में भी इंसानों को पीढ़ी दर पीढ़ी जोड़ने का काम करता है और रियल खुशी देता है।
रिलीज डेट: 26 दिसंबर
प्लेटफॉर्म: Jio Hotstar
जॉनर: Musical Documentary





