छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG News: घरेलू हिंसा और दूसरी शादी के आरोप में आरक्षक निलंबित, पत्नी की शिकायत पर एसपी की सख्त कार्रवाई

जांजगीर–चांपा | CG News

जांजगीर–चांपा जिले में एक गंभीर अनुशासनात्मक मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उसकी पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर की गई है।

शिकायत में महिला ने अपने पति पर घरेलू हिंसा और पत्नी रहते हुए दूसरी शादी करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक को निलंबन के आदेश जारी किए।

महिला डीएसपी को सौंपी गई जांच

पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और गहन जांच के लिए मामले की जिम्मेदारी महिला डीएसपी को सौंपी गई है। जांच पूरी होने तक संबंधित आरक्षक निलंबन की स्थिति में रहेगा। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दोष सिद्ध होने पर और कठोर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ : New Year 2026: ड्रंक एंड ड्राइव पर पुलिस की सख्ती, शहरभर में चलेगा विशेष जांच अभियान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi