Mahindra XUV 7XO Teaser: महिंद्रा की दमदार और भरोसेमंद वर्ल्ड प्रीमियर, जानिए कीमत, फीचर्स और दमदार इंजन
महिंद्रा की दमदार और भरोसेमंद SUV XUV700 को तो आप सभी जानते हैं। अब कंपनी इसी मॉडल का फेसलिफ्ट वर्जन – Mahindra XUV 7XO जल्द ही लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि 5 जनवरी 2026 को इस SUV का वर्ल्ड प्रीमियम शोकेस किया जाएगा। ऐसे में लॉन्च से पहले ही इंटरनेट पर इसकी कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कितनी हो सकती है कीमत?
महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर बताया है कि XUV 7XO को 5 जनवरी 2026 को पेश किया जाएगा।
हालांकि, कीमत को लेकर कंपनी ने अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स और लीक के मुताबिक
- एक्स-शोरूम कीमत 15 लाख से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है
कैसी होगी डिजाइन?
डिजाइन की बात करें, तो नई Mahindra XUV 7XO को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम बनाया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें—
- नया फ्रंट बंपर
- नए डिजाइन के LED हेडलैंप और टेललैंप
- LED फॉग लैंप
- 18 इंच के अलॉय व्हील्स
- स्टाइलिश साइड क्लैडिंग
- रूफ रेल्स और रियर स्पॉइलर
इसके अलावा, SUV में ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद जताई जा रही है।
गाड़ी के फीचर्स
फीचर्स के मामले में भी XUV 7XO काफी दमदार हो सकती है। इंटीरियर में मिलने वाले संभावित फीचर्स—
- 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट
- ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- फ्रंट और रियर वेंटिलेटेड सीट्स
- वायरलेस चार्जिंग
- स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- प्रीमियम साउंड सिस्टम
SUV में 7-सीटर ऑप्शन मिलने की पूरी उम्मीद है। तीन रो वाली यह गाड़ी बड़ी फैमिली के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकती है।
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में भी महिंद्रा कोई समझौता नहीं करने वाली। रिपोर्ट्स के मुताबिक XUV 7XO में—
- 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड
- ABS के साथ EBD
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
- हिल होल्ड असिस्ट
- इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट
- ADAS सुइट
- 360 डिग्री कैमरा (संभावित)
पावरट्रेन और माइलेज
इंजन की बात करें, तो इस SUV में पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्प मिल सकते हैं—
- 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन
- 200 PS पावर
- 380 Nm टॉर्क
- 2.2 लीटर डीजल इंजन
ट्रांसमिशन के लिए
- 6-स्पीड मैनुअल
- 6-स्पीड ऑटोमैटिक
माइलेज को लेकर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि—
- पेट्रोल वेरिएंट: 15–17 kmpl
- डीजल वेरिएंट: 13–17 kmpl
किससे होगा मुकाबला?
लॉन्च के बाद Mahindra XUV 7XO का सीधा मुकाबला
- Hyundai Alcazar
- Tata Safari
- MG Hector
जैसी पॉपुलर SUVs से हो सकता है।
तो कुल मिलाकर, महिंद्रा XUV 7XO अपने नए लुक, दमदार इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ SUV सेगमेंट में बड़ा धमाका कर सकती है।






