छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: क़लयुगी पुत्र बना पिता का हत्यारा: जमीन-जायदाद के विवाद में बेटे ने की बेरहमी से पिटाई, आरोपी गिरफ्तार…

पिता की मौत के मामले में आरोपी बेटा न्यायिक अभिरक्षा में, बीएनएस की गंभीर धाराओं में कार्रवाई

राजनांदगांव/डोंगरगांव, 3 जनवरी 2026।
जमीन-जायदाद और पैसों के बंटवारे को लेकर उपजे पारिवारिक विवाद ने एक रिश्ते को शर्मसार कर दिया। डोंगरगांव पुलिस ने अपने ही पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन एवं एसडीओपी दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार आरोपी शेख सलीम (26 वर्ष), निवासी ग्राम भटगुना, थाना डोंगरगांव ने अपने पिता शेख बशीर (75 वर्ष) के साथ जमीन-जायदाद के पैसे के बंटवारे को लेकर विवाद किया। आरोपी का कहना था कि संपत्ति का पैसा किसी को न दिया जाए और उसके छोटे बच्चे के नाम किया जाए। इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने अपने पिता के साथ हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: छेरछेरा त्यौहार पर पुलिस की कार्यवाही, शांति भंग करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

घटना 19 जून 2025 की है, जब गंभीर रूप से घायल शेख बशीर को परिजन इलाज के लिए सीएचसी डोंगरगांव लेकर पहुंचे थे। इलाज के दौरान 23 जून 2025 को उनकी मौत हो गई। चिकित्सकीय जांच में मृतक के चेहरे पर कई फ्रैक्चर, श्वासनली टूटना और आंतरिक रक्तस्राव पाए जाने की पुष्टि हुई।

मामले में थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 201/25 के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1), 103(1) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल- आर.के. नगर चौक पर सड़क पार करते समय हादसा, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

इस पूरे मामले की विवेचना एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर (थाना प्रभारी डोंगरगांव), प्रधान आरक्षक संदीप देशमुख, आरक्षक धर्मेन्द्र मांडले, जीतेश साहू एवं चन्द्रप्रकाश हरमुख की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पारिवारिक विवाद चाहे कितना भी गंभीर क्यों न हो, कानून अपने हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: 4 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन, कलश यात्रा के साथ होगा भव्य आयोजन

Related Articles

Back to top button