छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: सफलता का एक वर्ष – जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा संगठन हुआ और अधिक मजबूत


भारतीय जनता पार्टी राजनांदगांव जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में संगठन को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। इस एक वर्ष के कार्यकाल में पार्टी संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सशक्त, सक्रिय एवं अनुशासित बनाने में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त हुई हैं।
कोमल सिंह राजपूत के अध्यक्षीय कार्यकाल में संगठनात्मक मजबूती पर विशेष ध्यान दिया गया। बूथ सशक्तिकरण अभियान, सक्रिय सदस्यता अभियान, पन्ना प्रमुख व्यवस्था एवं मोर्चा–प्रकोष्ठों के सशक्त समन्वय से पार्टी की जड़ें समाज के हर वर्ग तक पहुँचीं। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रशिक्षण, मार्गदर्शन एवं सम्मान मिला, जिससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ।
जिला अध्यक्ष के रूप में कोमल सिंह राजपूत ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विकसित भारत संकल्प, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान कल्याण योजनाओं सहित अनेक योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार कर आम जनता को लाभान्वित किया गया।
इस सफल कार्यकाल में उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सतत मार्गदर्शन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। प्रदेश नेतृत्व एवं  छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह एवं स्थानीय सांसद संतोष पांडे के मार्गदर्शन, सहयोग और सभी जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के साथियों के समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा एवं मजबूती मिली, जिससे जिले में भाजपा का जनाधार और अधिक सुदृढ़ हुआ।
चुनावी दृष्टि से भी उनका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा। संगठनात्मक एकजुटता, अनुशासन एवं रणनीतिक कार्यशैली के कारण पार्टी को विभिन्न चुनावों एवं उपचुनावों में अपेक्षित सफलता प्राप्त हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सतत संवाद बनाए रखते हुए संगठन में पारदर्शिता एवं सामूहिक निर्णय की संस्कृति को मजबूत किया।
कोमल सिंह राजपूत के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय संगठनात्मक गतिविधियों का सशक्त केंद्र बना, जहां नियमित बैठकें, जनसंवाद कार्यक्रम एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े आयोजन संपन्न हुए। उनके सरल, सुलभ एवं कर्मठ नेतृत्व ने उन्हें कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय बनाया।
एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में उनके नेतृत्व से भारतीय जनता पार्टी जिला राजनांदगांव में नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

Read Also : Rajnandgaon: शराब के नाम पर अर्नगल राजनीति से कांग्रेसी बाज आएं  – कोमल सिंह राजपूत

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi