क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

शहर की शांति भंग करने वालों पर पुलिस सख्त , दीपक कोटांगले सहित दो आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

।डोंगरगढ़ शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में क्षेत्र में निरंतर गश्त एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।इसी अभियान के तहत पुलिस को शहर में शांति भंग करने तथा संज्ञेय अपराध की आशंका संबंधी सूचनाएं प्राप्त हुईं। प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि कुछ व्यक्तियों की गतिविधियां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा उत्पन्न कर सकती हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की।प्रतिबंधित किए गए आरोपीगण इस प्रकार हैं:दीपक कोटागले, पिता – गिरधारी कोटागले, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – अटल आवास, कन्या शाला रोड, डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)प्रकाश कनौजिया, पिता – राजू कनौजिया, उम्र – 18 वर्ष, निवासी – बुधवारी पारा, वार्ड क्रमांक 14, डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)नरसिंह यादव, पिता – तिलक यादव, उम्र – 20 वर्ष, निवासी – ग्राम भोथली, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)उपरोक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बी.एन.एस.एस.) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। इसके पश्चात सभी आरोपियों को माननीय एसडीएम न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर की शांति एवं सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध इसी प्रकार सख्त एवं त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि आम नागरिक बिना भय के सुरक्षित वातावरण में जीवन यापन कर सकें।

Related Articles

Back to top button