
महापौर मधुसूदन यादव की तबीयत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रिफर
राजनांदगांव। नगर निगम के मधुसूदन यादव की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। तबीयत खराब होने की जानकारी मिलते ही उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया।
इसके बाद डॉक्टरों की सलाह पर रायपुर स्थित रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रिफर किया गया, जहां विशेष कॉरिडोर बनाकर उन्हें ले जाया गया।
सूत्रों के अनुसार अस्पताल पहुंचने के बाद महापौर का ब्लड प्रेशर नॉर्मल हो गया है और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
जैसे ही महापौर की तबीयत बिगड़ने की खबर शहरवासियों तक पहुंची, उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता का माहौल बन गया। लोगों के फोन लगातार आने लगे और सभी ने भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
वहीं, महापौर के करीबी और शुभचिंतक लगातार अस्पताल से संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि वर्तमान में महापौर की तबीयत में सुधार है और बीपी सामान्य स्तर पर है। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।
अपडेट
राजनांदगांव। नगर निगम महापौर मधुसूदन यादव की तबीयत शनिवार को अचानक बिगड़ गई। वे नगर निगम में एक बैठक ले रहे थे, इसी दौरान उन्हें असामान्य महसूस हुआ। इसके बाद वे आराम करने चले गए, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।इसके बाद उन्हें स्थानीय एक डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया, जहां जांच में उनका ब्लड प्रेशर सामान्य से कम पाया गया। इस दौरान शहर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रकाश खूंटे द्वारा प्राथमिक उपचार शुरू किया गया। सेहत में मामूली सुधार के बाद उन्हें रामकृष्ण अस्पताल रायपुर रिफर किया गया।रायपुर पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने चिकित्सकीय व्यवस्था कराई। इधर, तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही कलेक्टर जितेन्द्र यादव महापौर से मिलने पहुंचे। वहीं एसपी अंकिता शर्मा द्वारा रेड कॉरिडोर तैयार कर महापौर को सुरक्षित रायपुर भेजा गया।महापौर की तबीयत खराब होने की खबर फैलते ही शहर में चिंता का माहौल बन गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष सचिन अग्रहर, कई पार्षद, भाजपा नेता व कार्यकर्ता उनके हालचाल जानने पहुंचे और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।





