
छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला
CG : आरक्षक को अज्ञात वाहन ने लिया चपेट में, मौत …
सूरजपुर। सूरजपुर में रफ्तार ने फिर कहर बरपाया है. दर्दनाक सड़क हादसे में विश्रामपुर थाना में पदस्थ आरक्षक अभय पांडे की मौत हो गई. अज्ञात वाहन की टक्कर से सोमवार रात यह हादसा हुआ है. घटना जयनगर थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलफिली में फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने गए थे.
यहां से लौटने के दौरान नेशनल हाइवे 43 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद आरक्षक गिर गए. सड़क खून से सन गई, मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया. राहगीरों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरक्षक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस हादसे के कारणों और अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है.




