छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

यादव प्रीमियर लीग के सफल आयोजन पर यादव समाज ने जताया आभार

यादव समाज द्वारा म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में 28 जनवरी से 30 जनवरी तक आयोजित प्रथम यादव प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु यादव समाज ने आभार व्यक्त किया है। आईपीएल की तर्ज पर ऑक्शन द्वारा चयनित आठ फ्रेंचाइजी टीमों के मध्य खेले गए लीग कम नॉटक आउट आधारित इस टूर्नामेंट की प्रथम विजेता कान्हा इलेवन बनी जिसके स्पांसर मन्ना यादव, लक्ष्मण यादव और हरीश यादव हैं जबकि सुदर्शन इलेवन उपविजेता बनी जिसके स्पांसर रितेश यादव हैं। अन्य फ्रेंचाइजी टीम औऱ उसके स्पॉसर्स में मधुसूदन इलेवन रिभय यादव, कृष्णा इलेवन लाला यादव, राधे इलेवन अमन यादव, गोपाल इलेवन राधे यादव एवं दुर्गा यादव, श्याम इलेवन दुर्गेश यादव, गोपाल इलेवन से राधेलाल यादव, अभ्यास यादव, दुर्गा यादव और बांके बिहारी इलेवन राकेश यादव शामिल हैं। महापौर मधुसूदन यादव के संरक्षण में आयोजन को सफल बनाने के लिए राकेश यादव एवं उनके साथ उनकी युवा युवा टीम लगातार भिड़ी रही। समापन समारोह में ज्यादा समाज और आयोजन में अपना योगदान देने वाले पूर्व नेता प्रतिपक्ष किसुन यदु, पार्षद मनोहर यादव, हेमंत शेखर यादव, श्रीमती खेमिन राजेश यादव, उपेंद्र यादव, विनोद यादव बंटी, मन्ना यादव, दुर्गेश यादव, गरीबाराम यादव, महेश यादव, सुदेश यादव, शीलू यादव, राधे लाल यादव, रामदास यादव, लाला यादव, धन्ना यादव, प्रेम शंकर यादव, हरेंद्र यादव, सुरेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार यादव, सूर्यकांत यादव, सूरज यादव, अवधेश यादव, अभिषेक यादव आदि का सम्मान किया गया। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता में सहयोग देने वाले खिलाड़ियों,अंपायर्स, स्कोरर्स, जिला प्रशासन, नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं स्वजातीयजनों का आभार व्यक्त किया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi