DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती …

रायपुर : डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन और नागरिकों तक सरकारी एवं निजी डिजिटल सेवाओं की सहज पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के चयनित जिलों में जिला समन्वयक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

सीएससी द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह नियुक्तियाँ दुर्ग, कांकेर, जशपुर एवं कोरबा जिलों के लिए की जाएंगी। प्रत्येक जिले के लिए पृथक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे तथा अभ्यर्थी को उसी जिले का स्थायी निवासी होना अनिवार्य होगा, जिसके लिए वह आवेदन कर रहा है।

जिला समन्वयक जिले में संचालित सीएससी ई-गवर्नेंस सेवाओं के संचालन, निगरानी एवं विस्तार के लिए उत्तरदायी होंगे। वे जिला प्रशासन, विभिन्न शासकीय विभागों, ब्लॉक एवं पंचायत स्तर के अधिकारियों, फील्ड स्टाफ तथा वीएलई नेटवर्क के साथ समन्वय स्थापित कर डिजिटल सेवाओं एवं योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ ही सेवा गुणवत्ता, लक्ष्य प्राप्ति तथा नियमित रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी भी उनके पास होगी।

इस पद हेतु अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। तकनीकी योग्यता के अंतर्गत कंप्यूटर साइंस में न्यूनतम 6 माह का डिप्लोमा अथवा NIELIT द्वारा जारी CCC प्रमाण पत्र आवश्यक है। अभ्यर्थी को कंप्यूटर, इंटरनेट, एमएस ऑफिस, ई-मेल, ऑनलाइन पोर्टल एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म का व्यवहारिक ज्ञान होना चाहिए।

अभ्यर्थी के पास न्यूनतम 2 वर्ष का प्रासंगिक कार्य अनुभव होना चाहिए। आईटी, ई-गवर्नेंस, डिजिटल सेवाएँ तथा सरकारी या अर्ध-सरकारी परियोजनाओं में अनुभव रखने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयु सीमा सामान्यतः 24 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें विशेष योग्यता एवं अनुभव के आधार पर छूट का प्रावधान है। वर्तमान में कार्यरत CSC VLE इस पद हेतु आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन www.csc.gov.in अथवा career.csccloud.in वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है। सभी आवश्यक जानकारी सही-सही भरना एवं दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य है। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

CSC ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने योग्य एवं प्रतिबद्ध युवाओं से समय रहते आवेदन कर डिजिटल इंडिया मिशन में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button