छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : मौसम विभाग ने 14 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने की संभावना जताई…

राजनांदगांव , दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से ठंड लगभग खत्म हो गई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री पर स्थिर है। इससे दिन में भी तेज धूप की स्थिति बनी हुई है। अब धूप चूभरने लगी है।

मौसम विभाग ने 14 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू होने की संभावना जताई है। इससे फरवरी खत्म होने के पहले ही गर्मी का असर दिखने लगेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया​ कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ 13 और 16 को उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके असर से मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके बाद तापमान में लगातार वृद्धि का क्रम जारी रहेगा।

न्यूनतम तापमान अगले सप्ताह भर में 18 से 20 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। इससे रात में महसूस हो रही हल्की ठंड पर भी विराम लग सकता है। 14 फरवरी के बाद दिन में भी गर्मी असर दिखाने लगेगी। धूप और तेज होगी। वहीं गर्म हवा का असर भी बढ़ेगा। आने वाले समय में मौसम में और बदलाव होगा।

मार्च के दूसरे सप्ताह से तेजी से बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग ने बताया कि फरवरी के अंतिम दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव सामान्य रहेगा। तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है। लेकिन यह स्थिति मार्च के पहले सप्ताह तक ही बना रहेगा। वहीं दूसरे सप्ताह में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत हैं। खासकर अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी अधिक दर्ज होगी। इससे गर्मी का असर बढ़ेगा। जिले में इस बार गर्मी का असर सामान्य से अधिक रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.