
Rajnandgaon: कड़ी सुरक्षा में पहुंचे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजनांदगांव पहुंच गए हैं। 14 फरवरी को गोपनीय सामग्री जिला मुख्यालय लाई गई, जिसे पुलिस निगरानी में सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, 16 फरवरी को जिले के सभी परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। वितरण प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शुरू होगी। गोपनीय सामग्री के सुरक्षित परिवहन के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं और प्रत्येक बस के लिए बस प्रभारी की ड्यूटी लगाई गई है।
Read Also: Rajnandgaon: बीमार बेटे की मौत की खबर सुन सदमे में पिता ने भी तोड़ा दम
जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार बघेल के मार्गदर्शन में प्रश्नपत्रों को पुलिस अभिरक्षा में संबंधित थानों तक भेजा जाएगा। वहां से परीक्षा केंद्राध्यक्ष पुलिस की मौजूदगी में प्रश्नपत्र प्राप्त करेंगे और निर्धारित समय पर केंद्रों में परीक्षा प्रारंभ कराई जाएगी।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी केंद्रों में पुलिस बल तैनात रहेगा और नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
Read Also: Rajnandgaon: आधा दर्जन लोकल ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी






