छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : चोरी हुई 30 लाख बरामद, रायपुर पुलिस आज दोपहर करेगी खुलासा …

रायपुर। राजधानी रायपुर में जमीन रजिस्ट्री कराने आए अफसर की गाड़ी से 38 लाख रुपए पार हो गए. उठाईगिरी करने के आरोप में क्राइम ब्रांच की टीम अफसर के परिचित सहित अन्य चार को हिरासत में लेकर पड़ताल करने के बाद क्राइम ब्रांच ने बरामद की रकम पूछताछ कर रही है. पुलिस ने चोरी की रकम बरामद कर ली है.

घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ऑक्सीजोन की है. मंदिर हसौद निवासी एफसीआई के अफसर ज्ञानप्रकाश पाण्डेय जमीन रजिस्ट्री कराने सोमवार को कलेक्टोरेट स्थित रजिस्ट्री कार्यालय कार से पहुंचे थे. बताया जा रहा है कि कार की सीट पर पैसे रखकर वे किसी के आने का इंतजार कर रहे थे. इस दौरान अज्ञात चोर ने कार की सीट से नोटों से भरा बैग पार कर दिया.

रकम गायब देख ग्रामीण शिकायत करने थाने पहुंचा. उठाईगिरी की जानकारी मिलने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम गठित कर चोर के बारे में पतासाजी करने जुट गई.

सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को, जिन्हें अफसर का परिचित बताया जा रहा है, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो एक के पास से रकम बरामद हुई. एफसीआई अफसर जिस परिचित को रुपए की रखवाली करने साथ लाए थे, बताया जा रहा है कि रकम देख उसकी नीयत बिगड़ गई और उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योजनाबद्ध तरीके से रकम गायब करा दी.

उठाईगिरी के प्रकरण में पुलिस जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.