छत्तीसगढ़सूरजपुर जिला

CG : राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाना : राजवाड़े…

सूरजपुर । तिलसिंवा सूरजपुर ऑडिटोरियम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में श्रमिक जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग द्वारा उपस्थित श्रमिक वर्ग को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। इसके साथ ही श्रम विभाग द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं के संबध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। ताकि प्रत्येक पात्र श्रमिक श्रम विभाग की योजनाओं से जुड़ सकें और संचालित योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

कार्यक्रम के माध्यम से आज जिले के 2539 हितग्राहियों को राशि 99 लाख 66 हज़ार 627 राशि से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही 03 योजनाओं (मिनिमहतारी जतन योजना ,सियान योजना,नोनिहाल छात्रवृत्ति योजना) के डेमोचेक का वितरण किया गया। मंच में हितग्राहियों से जन संवाद भी किया जिसमें योगेश कुमार मानिकपुरी दुलेश्वरी, यांत्री व राज कुमार शामिल थे।

              इस अवसर पर लक्ष्मी राजवाड़े ने श्रमिक जन संवाद और सम्मेलन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि श्रमिक जन संवाद व सम्मेलन का मुख्य उद्येश्य श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और असंगठित वर्ग को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है। उन्होंने आगे कहा, यह एक कार्यक्रम नहीं बल्कि शासन और श्रमिको के बीच सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम है। इन सम्मेलनों के माध्यम से राज्य सरकार की प्रतिबद्धता श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की है। उन्होंने आए श्रमिक जनों को मेहनतकश वर्ग बताते हुए उनका मंच पर सम्मान किया।

              सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज ने अपने उद्धबोधन में कहा कि श्रमिक प्रदेश की इमारत खड़ी करते है। सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। आपकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उनकी मेहनत के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने आगे कहा सड़कें हों, भवन हों, पुल हों या कोई भी निर्माण कार्य - हर जगह श्रमिकों का अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा श्रमिक बंधुओ की मेहनत के बिना विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती।

विधायक प्रतापपुर शकुंतला पोर्ते ने उपस्थित जनो को उद्धबोधित करते हुए कहा कि श्रमिक संवाद जैसे कार्यक्रमों का उद्येश्य शासन और श्रमिकों के बीच की दूरी को समाप्त करना है ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र हितग्राहियों तक पहुंच सकें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र व समाज की नींव उनके श्रमिक होते है।

 श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष  योगेश दत्त मिश्रा ने उपस्थित श्रमिक बंधुओं को श्रम विभाग की योजनाओं के साथ जुड़ने की बात कही। उन्होंने कहा राज्य शासन श्रमिकों के कल्याण और उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए सशक्त है। सरकार ने श्रमिकों के हित के लिए कई योजनाएं लागू की है, जिनका लाभ श्रमिक बंधु उठा सकते है।

इस अवसर पर पाठ्य पुस्तक निगम के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, सूरजपुर के अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, मुरली मनोहर सोनी, संदीप अग्रवाल, जनप्रतिनिधिगण, श्रमिक बंधु, जिले के गणमान्य नागरिक, कलेक्टर एस. जयवर्धन, श्रम अधिकारी एलेन मिंज व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.