
छत्तीसगढ़
CG : 21 बाइक सवारों पर चलानी कार्रवाई …
खैरागढ़। पुलिस टीम के द्वारा द्वारा होली त्यौहारी सीजन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु फरवरी माह में शराब पीकर वाहन चलाने वाले 21 प्रकरण तैयार किया गया जिसमें 15 प्रकरण माननीय न्यायालय पेश किया गया।
न्यायालय द्वारा 195000 रुपया अर्थ दंड लिया तथा बिना हेलमेट पहने मोटर सायकल के 17 प्रकरण जिसमें 8500 रुपया समन शुल्क लिया गया वह अन्य यातायात नियम पालन नहीं करने वाले कुल 469 प्रकरणो में समन शुल्क 16400 रुपय वसूला गया।
माह फरवरी में अब तक कुल 507 प्रकरणो में 367500 रूपये की चालानी कार्यवाही मोटर व्हीकल के अंतर्गत किया गया। शराब पीकर वाहन चलाने वाले व अन्य प्रकरण में 25 लोगों की लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतू प्रतिवेदन आरटीओ कार्यालय भेजा गया है यातायात जागरूकता के साथ साथ चालानी कार्यवाही भी निरंतर जारी रहेगी।




