छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी”

फोटो प्रदर्शनी 2 मार्च एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका

रायपुर, ,छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष के अवसर पर क्लाउड एवं संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ के द्वारा “छत्तीसगढ़ की विभूतियाँ: पद्म पुरस्कार प्राप्त महान व्यक्तित्वों की प्रेरक यात्रा – एक फोटो प्रदर्शनी” दो दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 2 मार्च 2026 एवं 03 मार्च 2026 तक कला वीथिका, महंत घासीदास संग्रहालय परिसर, रायपुर में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से रात्रि 7 बजे तक आयोजित होगी।

           इस प्रदर्शनी का उद्देश्य छत्तीसगढ़ राज्य के उन विशिष्ट व्यक्तित्वों की जीवन-यात्रा, संघर्ष, उपलब्धियों एवं समाज के प्रति उनके अमूल्य योगदान को रेखांकित करना है, जिन्हें देश के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। इस संकलित  प्रदर्शनी में महान विभूतियों के व्यक्तित्व और कृतित्व को प्रस्तुत किया जाएगा। प्रत्येक चित्र के साथ संक्षिप्त विवरण भी प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे आगंतुकों को उनके जीवन के महत्वपूर्ण पड़ावों और प्रेरक प्रसंगों की जानकारी मिल सके।

क्लाउड एवं संस्कृति विभाग का मानना है कि ऐसे आयोजन न केवल समाज को अपने गौरवशाली अतीत से परिचित कराते हैं, बल्कि युवा पीढ़ी को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से यह संदेश दिया जाएगा कि समर्पण, परिश्रम और समाजसेवा की भावना से व्यक्ति राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना सकता है।

प्रदर्शनी में शिक्षा, कला, साहित्य, लोकसंस्कृति, समाजसेवा, विज्ञान तथा अन्य विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पद्म सम्मानित महानुभावों की उपलब्धियों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। संस्कृति संचालक विवेक आचार्य (आई.एफ. एस। )के अनुसार यह प्रदर्शनी समाज के सभी वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगी और छत्तीसगढ़ की विभूतियों के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को और अधिक सशक्त बनाएगी।

उमेश मिश्रा उपसंचालक संस्कृति ने कहा यह आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करने और राज्य की उपलब्धियों पर गर्व की अनुभूति कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता दीपेंद्र दीवान के द्वारा विद्यालयों, महाविद्यालयों, शोधार्थियों, कला प्रेमियों तथा आम नागरिकों से इस प्रदर्शनी में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.