छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : नगरवासियों ने सद‍्भावना के साथ मनाई होली…

राजनांदगांव अंबागढ़ चौकी , रंग अबीर का पर्व होली नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। पुलिस की सक्रियता से इस वर्ष होली में छिटपुट मारपीट से जुड़ी घटनाओं के अलावा कोई बड़ा वारदात नहीं हुआ। होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रेम सदभावना व कौमी एकता का पर्व होली में लोगों में काफी उल्लास व उत्साह देखा गया। नगर व क्षेत्रवासियों ने छक कर एक-दूसरे को रंगों से भिंगोया व गुलाल से सरोबर कर दिया।

होली से एक दिन पूर्व पुलिस द्वारा निकाले गए फ्लैग मार्च व होलिका दहन तथा होली के दिन व रात पुलिस की चौकसी तथा सक्रियता से अन्य वर्ष के मुकाबले इस बार होली में नगर व क्षेत्र में कही कोई बड़ी घटना व दुर्घटना नहीं घटी। होली से एक दिन पूर्व ने नगर के चारो दिशाओं में चेकिंग पाइंट लगाकर तीन सीट व लापरवाही पूर्ण वाहन चलाने वाले तथा दुपहिया वाहनों के सायलेंसर निकाल कर वाहन चलाने वाले चालकों तथा बिना सायलेंसर के वाहन चलाने वाले नाबालिगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस की सख्ती के बाद होली के दिन असामाजिक तत्व भूमिगत नजर आए। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को रंग गुलाल लगा कर होली प्रेम व शांतिपूर्ण तथा भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। कहा कि यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। इसलिए हमें ईष्या द्वेष व बैर त्यागकर प्रेम, शांति व कौमी एकता के साथ होली मनानी चाहिए।

जगह-जगह होली मिलन का आयोजन किया गया होली के एक दिन पूर्व सोशल मीडिया में गुंडा बदमाश की तरह रील बना कर डालने वाले आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व जेल भेज दिए जाने से नगर में इस बार होली में मारपीट व अन्य वारदात की शिकायतें प्रायः न के बराबर मिली। जिससे नगर में होली पुरी तरह शांतिपूर्ण मनाया गया। होली में नगर में जगह-जगह होली मिलन का आयोजन किया गया। लोगों ने प्रेम व सदभावना के प्रतीक होली का पर्व बड़े उल्लास व आनंद के साथ मनाया। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने नगर के बस स्टैंड में होली मिलन का आयोजन किया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button