छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता: अंकिता…

राजनांदगांव , कमला कॉलेज में गत दिनों महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी अंकिता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने व आत्म निर्भर बनने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। महिला पुरुष में बायोलॉजिकल अंतर होता है। इसके अलावा महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमजोर नहीं हैं। आर्थिक रूप से आत्म निर्भर महिलाओं का समाज में सम्मान होता है। घरेलू महिलाएं भी गृह उद्योग के कार्य करके आर्थिक रूप से परिवार को सहयोग प्रदान कर सकती हैं।

सर्वप्रथम प्राचार्य डॉ.अंजली अवधिया ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह दुनियाभर भर में नारीत्व के उत्सव की याद दिलाता है। आज का दिन उन महिलाओं को समर्पित है, जिन्होंने आर्थिक, सामाजिक, राजनीतिक व खेल के क्षेत्र में उपलब्धियां प्राप्त की हैं। इतिहास गवाह है कि नारी ने हमेशा से परिवार का संचालन का उत्तर दायित्व संभालते हुए समाज निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.