
टेक्नोलॉजी
Poco C85x 5G Phone: मात्र 10,999 रुपये में आ रहा 6300mAh बैटरी और 6.9-इंच का HD+ डिस्प्ले के साथ Poco का 5G फ़ोन, देखे डिटेल्स ?
चीनी स्मार्टफोन कंपनी Poco ने भारत में अपनी C-सीरीज़ का एक और नया 5G फोन लॉन्च किया है। Poco C85x 5G नाम का यह नया स्मार्टफोन जल्द ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। डिवाइस को तीन कलर ऑप्शन और दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। आइए सबसे पहले जाने इस फोन की कीमत और फीचर्स…
ये भी पढ़े :-MacBook Neo Laptop: मार्केट में आ गया सस्ता सुन्दर और सबसे टिकाऊ MacBook Neo लैपटॉप, देखे इसके शानदार फीचर्स ?
Poco C85x 5G स्पेसिफिकेशन्स
- डिस्प्ले: इस Poco फोन में 6.9-इंच का HD+ AdaptiveSync डिस्प्ले है। यह 120Hz तक के रिफ्रेश रेट और 240Hz के टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है। डिवाइस में 800 nits तक की पीक ब्राइटनेस भी है।
- कलर : फोन TUV Rheinland Circadian Friendly, Low Blue Light और Flicker Free सर्टिफिकेशन के साथ आता है। डिवाइस डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस के लिए IP57 रेटिंग के साथ आता है।
- चिपसेट: फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 चिपसेट है, जो 2.2GHz की पीक क्लॉक स्पीड देता है। डिवाइस में Mali G57 GPU, 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज है। फोन लेटेस्ट Android 16-बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है।
- कैमरा सेटअप : Poco C85x 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 32-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। डिवाइस 10x तक डिजिटल ज़ूम भी देता है। फोन में पीछे की तरफ एक अनस्पेसिफाइड सेकेंडरी कैमरा भी है, जबकि सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।
- बैटरी बैकअप :इसके अलावा, फोन में 6,300mAh की बैटरी है जो 2 दिन तक का बैटरी बैकअप दे सकती है।
Poco C85x 5G फोन की कीमत और लांच डेट
Poco C85x 5G के बेस वेरिएंट की कीमत ₹10,999 से शुरू होती है, जो 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ आता है। टॉप-एंड 4GB + 128GB वैरिएंट की कीमत ₹11,999 है। डिवाइस की पहली सेल 14 मार्च को दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। आप डिवाइस को ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन कलर में खरीद पाएंगे।





