DPR छत्तीसगढ समाचाररायपुर जिला

CG : नक्सल मुक्त नारायणपुर विकास की नई उड़ान पर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनकल्याणकारी योजनाओं से बदलेगी जिले की तस्वीर

 
 रायपुर ,

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

  महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम में आयोजित छात्र-छात्राओं के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में कहा कि नक्सल मुक्त नारायणपुर अब विकसित जिले के रूप में नई पहचान गढ़ने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार के समन्वित प्रयासों से जिले में विकास का नया दौर प्रारंभ हुआ है और अब शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जा रहा है।

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने विद्यार्थियों को दिया बड़े सपने देखने का संदेश

विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने बच्चों को अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण भाव से अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए कहा कि परिश्रम, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर किसी भी सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए मजबूत संकल्प और सतत प्रयास आवश्यक हैं। जीवन में आने वाली चुनौतियों और उतार-चढ़ावों के बावजूद निराश हुए बिना आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। मंत्री राजवाड़े ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं को जाना और उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, आत्मविश्वास और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने वाले युवा ही विकसित समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मंत्री राजवाड़े ने कहा कि माओवाद से मुक्ति पूरे बस्तर अंचल और देश के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित अभियानों के परिणामस्वरूप बस्तर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास का नया वातावरण निर्मित हुआ है। अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार और आजीविका के क्षेत्र में तेजी से परिवर्तन दिखाई दे रहा है, जिससे नारायणपुर सहित पूरा बस्तर संभाग विकास के नए युग की ओर अग्रसर है।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी लुपेन्द्र महिनाग, रामकृष्ण मिशन आश्रम के प्राचार्य भवन्तकानंद, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें