
राजनांदगांव जिलाछत्तीसगढ़
राजनांदगांव : रोजगार कार्यालय में 17 मार्च को प्लेसमेंट कैम्प…
राजनांदगांव | जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र में 17 मार्च को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन है। प्लेसमेंट कैम्प में परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुरू ग्राम दिल्ली द्वारा मीटर इंस्टॉलेशन के 400 पद एवं एलर्ट एसजीएस प्राईवेट लिमिटेड लालपुर रायपुर द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड के 150 पद, लेडी गार्ड के 10 पद, मार्केटिंग के 8 पद, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 4 पद, कारपेंटर के 4 पद, सुपरवाइजर के 5 पद तथा एलआईसी ऑफ इंडिया मातृछाया परिसर अनुपम नगर द्वारा बीमा शक्ति के 100 पद पर भर्ती की जाएगी। पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन पूर्व से पंजीकृत आवेदकों द्वारा नए पोर्टल पर अपडेट एवं कैम्प में शामिल होने ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।






