छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : प्रेस क्लब चुनाव में अग्रहरि लगातार तीसरी बार अध्यक्ष बने…

राजनांदगांव , प्रेस क्लब के बहुप्रतीक्षित चुनाव में सचिन अग्रहरि ने शानदार तीसरी बार जीत दर्ज की। उन्होंने इस बार प्राप्त मतों के मामले में शतक भी लगाया। उन्हें 148 में से 107 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश स्वर्णकार को 41 वोट मिले। चुनाव में सचिव पद पर अनिल त्रिपाठी और कोषाध्यक्ष पद पर बसंत शर्मा के साथ पूरा पैनल रिपीट हुआ। परिणाम की घोषणा के बाद प्रेस क्लब भवन का वातावरण ढोल और पटाखों की गूंज से उत्सव जैसा रहा।

रविवार सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे से शुरू हुई मतगणना शाम पांच बजे समाप्त हुई। तीनों पदों के लिए 20-20 मतों की गणना की गई। हर चक्र में सचिन की बढ़त बढ़ती चली गई। कुल आठ दौर की गणना के बाद निर्णय 66 मतों के बड़े अंतर के साथ सामने आया। इसी तरह कोषाध्यक्ष के लिए भी मुकाबला एक तरह से एकतरफा ही रहा। लगातार दूसरी बार जीत दर्ज करने वाले बसंत शर्मा को 85 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रवि सिंह ठाकुर को 32 वोट मिले। तीसरे स्थान पर रहे प्रमोद शेंडे को 31 मत मिले। इस बार चुनाव पैनल बनाकर नहीं लड़ा गया। सभी स्वतंत्र रूप से मैदान में थे।

24 मतों से त्रिपाठी जीते, विक्रम हारे इस चुनाव में पहली बार युवाओं के प्रतिनिधि के रूप में विक्रम बाजपेयी सचिव पद के लिए मैदान में थे। उन्होंने दो बार के सचिव अनिल त्रिपाठी को कड़ी टक्कर दी। त्रिपाठी को 74 और विक्रम को 50 मत मिले। उन्हें मात्रा 24 मतों से हार का सामना करना पड़ा। जबकि अन्य उम्मीदवारों में कोई भी उनके आसपास नहीं रहा। सुरेंद्र गुप्ता 11 और योगेश शर्मा को छह-छह वोटों से ही संतोष करना पड़ा। सप्ताहभर पहले ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा हुई थी। इस कारण उम्मीदवारों के पास मात्र पांच दिन का ही समय था। कम समय में सभी पूरी ताकत झोंकी, लेकिन मतदाताओं का उत्साह ऐसा रहा कि पहली बार 93.67 प्रतिशत मतदान हुआ। अस्वस्थता और व्यस्तता के बाद भी कई मतदाताओं ने मतदान किया। इस पर सभी ने हर्ष जताया।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.