छत्तीसगढ़

CG : दिव्यांग टीचर का मर्डर, जली हुई लाश मिली …

सक्ती। जिले से खौफनाक घटना सामने आई है। जहां एक दिव्यांग शिक्षक की टांगी मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। फिर उसके शव को आग लगा दिया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। मृतक शिक्षक का नाम देवानंद भारद्वाज था और पिहरीद में पदस्थ थे। दरअसल, यह पूरा मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र का है।

जर्वे गांव में शिक्षक की हत्या की गई। बताया जा रहा है कि बुधवार 18 मार्च को दिव्यांग शिक्षक देवानंद भारद्वाज अपनी ट्राइसाइकिल से घूमने के लिए निकले थे। इसी बीच घात लगाए आरोपी ने टंगिया से वार कर शिक्षक की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके लाश को उसके घर के पीछे ले जाकर जला दिया था। ह्त्या की वारदात से पूरे गाओं में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी शिकायत पुलिस से की।

घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे गांव में सनसनी फैली हुई है। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाए और उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। सक्ती पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक शिक्षक का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।

पुलिस को आशंका है कि जमीन विवाद के चलते ही दिव्यांग शिक्षक की हत्या कर दी गई। फिलहाल, पुलिस को जिस व्यक्ति पर संदेह है, वो व्यक्ति फरार है। पुलिस संदेही को पकड़ने के लिए गांव में घेराबंदी कर आरोपी की तलाश में जुट गई है। दिव्यांग शिक्षक की हत्या के बाद पूरे गांव में भय व आक्रोश का माहौल है। वहीं, इस घटना के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.