
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : लोकल ट्रेनों में कोच की संख्या बढ़ाई जाए…
राजनांदगांव | गाड़ी संख्या 68861-68862 गोंदिया-झारसुगड़ा जेडी पैसेंजर को कुल 12 कोच के साथ चलाने की मांग की है। महाराष्ट्र से छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक जाने वाली लंबी दूरी की यह पैसेंजर पहले 12 कोच के साथ चलती थी।
लेकिन इसमें 4 कोच कम कर 8 कोच के साथ चल रही है। इसमें कोच संख्या बढ़ाने की मांग की है। डोंगरगढ़ और रायपुर स्टेशन में 24 घंटे एंबुलेंस की सुविधा है। राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में यह सुविधा देने की मांग की है।






