
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : स्वावलंबन योजना की निर्मित सात दुकानें सील…
राजनांदगांव | वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली में कड़ाई बरतते हुए कार्रवाई की जा रही है। बकायादारों का नाम प्रकाशित कर नल विच्छेदन कर तथा दुकानें भी सील की जा रही है।
दुकानें सील करने की कड़ी में मंगलवार को चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत निर्मित दुकानों में 7 दुकानें सील की गई एवं 6 दुकानों से कब्जा हटाने कब्जाधारी को नोटिस दिया गया। चिखली स्कूल के पास मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजनांतर्गत की निर्मित दुकानों के दुकानदारों द्वारा नोटिस उपरांत भी किराया जमा नहीं किया जा रहा था।






